रामपुर, अक्टूबर 25 -- Rampur News: कस्बे में शनिवार रात रामलीला का उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने फीता काटकर उदघाटन किया। फीता कटते ही समूचा मैदान जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।अपने उद्बोधन में राज्यमंत्री ने कहा कि रामलीला का दर्शन केवल मनोरंजन नहीं, आत्मा को राम से जोड़ने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि लंकापति रावण महाज्ञानी और महाबली था, परंतु मर्यादाहीन होने के कारण उसका विनाश हुआ। जबकि प्रभु श्रीराम के पास सांसारिक कुछ भी नहीं था, फिर भी मर्यादित होने के कारण वे युगों-युगों तक लोगों के हृदय में विराजमान हैं। हमें अपने जीवन में मर्यादा को अपनाना चाहिए।उदघाटन के उपरांत कलाकारों ने नारद मोह की लीला का सजीव चित्रण किया। कार्यक्रम में खूबचंद्र गुप्ता, पूरन सिंह,रोहिताश मौर्य, इंद्रजीत यदुवंशी, सौरभ यदुवंशी, परवेज अली...