Rampur News: केमरी में मांगों को लेकर बिजलीघर पर किसानों ने किया प्रदर्शन
रामपुर, सितम्बर 20 -- Rampur News: केमरी बिजलीघर पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने किसानों की बिजली संबंधित समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। धरने में सैकड़ो किसान शामिल हुए। केमरी बिजलीघर पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के सैकड़ो कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने किसानों की बिजली से संबंधित समस्याओं को लेकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान किसान बिजलीघर परिसर में ही दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी करने लगे। धरने को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष संजोर अली पाशा ने कहा कि केमरी बिजलीघर के गंगापुर फीडर को बिजली कम दी जा रही है। उन्होंने 18 घंटे बिजली दिए जाने की मांग की। बिजलीघर पर तैनात दो लाइनमैन पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह लोग किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। इन्हें तत्काल यहां से हटाकर कही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.