रामपुर, सितम्बर 23 -- Rampur News: पटवाई थाना क्षेत्र के सूरजनगर निवासी राजू सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 सितंबर 2026 को उनके परिवार के बच्चे केंद्रीय विद्यालय से छुट्टी होने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान स्कूल के पास आरोपी विकाश , गौरव और उनके साथी तनिष्क, वंश, परिक्षीत और हर्षित ठाकुर बच्चों के साथ मारपीट करने लगे। इसी बीच एक सफेद रंग की कार से अजय, तेजा और 3-4 अन्य अज्ञात लोग वहां पहुंचे और उन्होंने भी बच्चों के साथ बुरी तरह मारपीट की। इस हमले में बच्चों को काफी खुली और गुम चोटें आई हैं। चीख-पुकार सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, जिसके बाद आरोपी गाली-गलौज करते हुए और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आरोपियों ने धमकी दी कि यदि बच्चे दोबारा स्कूल आए तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ...