Rampur News: कूमल लगाकर घर में घुसे चोर, 70 हजार रुपये और जेवर चोरी
रामपुर, अगस्त 9 -- Rampur News: भोट। किसरोल गांव निवासी सोनू के घर में शुक्रवार रात चोर पीछे की दीवार में कूमल लगाकर घुस गए। चोर कमरे में रखे करीब 70 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवर, गुल्लक और अन्य सामान चोरी कर ले गए। परिजन बरामदे में सोते रहे और उन्हें घटना की भनक तक नहीं लगी।शनिवार सुबह कमरे की दीवार में कूमल लगा देखकर सोनू और उसके परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। इसी बीच ग्रामीणों को घर से कुछ दूरी पर खेत में सामान बिखरा मिला। सूचना पर सोनू मौके पर पहुंचे तो वहां कुछ दस्तावेज पड़े मिले, जबकि अन्य सामान गायब था।सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।घटना की जांच कर जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.