Rampur News: किसानों नें उठाया छुट्टा पशुओं का मुद्दा
रामपुर, जुलाई 13 -- Rampur News: सैदनगर। भारतीय किसान यूनियन ने छुट्टा पशुओं समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान आवारा घूम रहे पशुओं को गौशाला भेजने की मांग की गई। विकास खंड कार्यालय परिसर में सोमवार को आयोजित पंचायत में छुट्टा पशुओं का मुद्दा उठाया । प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने कहा कि किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है । इस लिए किसान की आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा रहा है । तमाम समस्याएं उठाने के बाद प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर गौशाला भेजने की मांग की गई।इसके आलावा किसानों को जरूरत के मुताबिक समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने की मांग की। जिला अध्यक्ष दरबारी लाल शर्मा ने चेतावनी दी कि समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा। इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.