Rampur News: किसानों को फिर आंदोलन के लिए बाध्य कर रही सरकार: उस्मान
रामपुर, अक्टूबर 23 -- Rampur News: रामपुर। किसानों, कृषि मजदूरों और आम जनता की सात प्रमुख मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव कैप्टन उस्मान अली पाशा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में केंद्र सरकार से किसानों से किए गए वादे पूरे करने और कृषि उपज पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी देने की मांग की गई। ज्ञापन में स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के अनुसार सी-2 लागत पर 50 प्रतिशत लाभ जोड़कर एमएसपी तय करने, सभी फसलों की लाभकारी मूल्य पर खरीद सुनिश्चित करने तथा छोटे-मध्यम किसानों और कृषि मजदूरों की संपूर्ण कर्जमाफी की मांग उठाई गई। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: भाकियू का कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन, कलक्ट्रेट पर सौंप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.