रामपुर, जुलाई 9 -- Rampur News: भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की एक पंचायत बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित पार्क में संपन्न हुई। पंचायत में बड़ी संख्या में स्थानीय किसानों ने हिस्सा लिया और अपनी समस्याओं को लेकर हुंकार भरी। पंचायत को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह गंगवार ने प्रशासन के रवैये पर गहरा रोष व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: भाकियू अ. का तहसील में धरना, एसडीएम-तहसीलदार को धरना स्थल पर बैठायाप्रशासन की अनदेखी उन्होंने कहा कि आज किसान अपनी समस्याओं को लेकर तहसीलों के चक्कर काटने को मजबूर है, लेकिन उसकी सुनने वाला कोई नहीं है। उन्होंने किसानों की विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए प्रशासन से निम्नलिखित मांगें कीं कि डीएपी, यूरिया एवं अन्य उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। छोटे किसानों को खाद और यूरिय...