रामपुर, अगस्त 2 -- Rampur News: ​सैफनी। थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत पर चारा लेने गई किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। ​परिजनों के अनुसार, गुरुवार दोपहर किशोरी अपनी मां के साथ खेत पर गई थी। मां, चारे की गठरी लेकर घर लौट आई। जबकि, किशोरी खेत पर ही काम करती रही। आरोप है कि इसी दौरान गांव के युवक ने किशोरी को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शुक्रवार को परिजनों ने थाने पहुंचकर नामजद तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।​शनिवार को पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा ...