रामपुर, अगस्त 9 -- Rampur News: रामपुर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के ज्वाला नगर निवासी कनीजा फात्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 15 वर्षीय छोटी बहन जैनब की दोस्ती पड़ोस में रहने वाली निशा पुत्री मुराद से हो गई थी। 06 अगस्त की शाम जैनब घर से यह कहकर निकली थी कि वह बच्चों को ट्यूशन छोड़ने जा रही है, लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। ​परिजनों ने जब जैनब की खोजबीन शुरू की, तो उन्हें पता चला कि उसे निशा के घर देखा गया है। इस सूचना पर जैनब की मां सगीरून निशा तत्काल आरोपी के घर पहुंचीं। वहां कमरे में जाने पर उन्होंने देखा कि जैनब बैड के नीचे छिपाई गई थी। ​जब मां ने जैनब को बैड के नीचे से निकालने का प्रयास किया, तो आरोपी शबनम, रेहान और निशा ने उन्हें दबोच लिया और हाथापाई की। आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने किशोरी जैनब को वहां से कहीं ...