Rampur News: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, तहरीर
रामपुर, जुलाई 3 -- Rampur News: मसवासी, संवाददाता। गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए स्वार कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित का आरोप है कि घटना के दौरान घर में रखी करीब पचास हजार रुपए की नगदी और सोने-चांदी के कुछ जेवरात भी गायब हो गए। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू की है। अभी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। स्वार कोतवाली प्रभारी अनुपम शर्मा का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई होगी। ,
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.