Rampur News: कार्तिक पूर्णिमा पर वैश्य समाज कराएगा विशाल भंडारा, राहगीरों को बांटी जाएगी खिचड़ी
रामपुर, नवम्बर 19 -- Rampur News: कार्तिक माह एवं गंगा स्नान (कार्तिक पूर्णिमा) के पावन पर्व पर वैश्य समाज की ओर से विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम मंगलवार 24 नवंबर को दोपहर 11:30 बजे से स्टार चौराहा स्थित बॉम्बे पैलेस के निकट आयोजित होगा। इस दौरान राहगीरों को खिचड़ी भोज कराया जाएगा। आयोजकों ने समाज के सभी वर्गों के लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर सेवा कार्य में सहयोग करने और प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। कार्यक्रम की आयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीती गुप्ता, जिला अध्यक्ष पुरुष विंग नवनीत गुप्ता, जिला अध्यक्ष महिला संगठन सीए अनुश्री अग्रवाल एवं सीए संघ के जिला अध्यक्ष सीए अंकुर अग्रवाल ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: कार्तिक गंगा स्नान मेले क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.