Rampur News: कायस्थ चेतना मंच ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस
रामपुर, अगस्त 18 -- Rampur News: रामपुर। कायस्थ चेतना मंच का 29वां स्थापना दिवस एवं चेतना-2026 वार्षिकी का लोकार्पण समारोह सोमवार को रंगोली मंडप में सामाजिक व देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व महानिदेशक (डीआरडीओ) व आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस हरिबाबू श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि बरेली से आए महामंडलेश्वर डॉ. शिवानंद चित्रगुप्त जी महाराज (श्री चित्रगुप्त अखाड़ा) उपस्थित रहे। हरिबाबू श्रीवास्तव ने मंच के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए 12 मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में आनंद कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों द्वारा सैनिक के जीवन पर प्रस्तुत भावपूर्ण लघु नाटिका तथा वर्तिका सक्सेना व अरनव राय द्वारा गिटार पर भक्ति गीतों की पर दी गई प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.