Rampur News: काम करने के विवाद में मजदूर के सिर पर मारी लोहे की रॉड
रामपुर, अक्टूबर 20 -- Rampur News: कैमरी थाना क्षेत्र में काम करने को लेकर हुए विवाद में एक मजदूर के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। हमले में मजदूर घायल हो गया। आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम तालमपुर निवासी लीलाधर पुत्र दयाराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह लालानगला गांव स्थित एक आरा मशीन पर काम करता है। 17 अक्टूबर को दोपहर करीब दो बजे उसके साथ काम करने वाले रफीक से काम करने की बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान रफीक ने उसके सिर पर धान भरने वाली लोहे की रॉड से वार कर दिया। इससे उसके सिर में चोट लग गई। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.