रामपुर, अगस्त 23 -- Rampur News: रामपुर। पवित्र कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों के उत्साह और उमंग को दोगुना करने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिसोदिया ने न केवल कांवड़ यात्रियों के लिए डीएम आवास के सामने भव्य भंडारे का आयोजन कराया, बल्कि स्वयं उपस्थित होकर सैकड़ों पदयात्रियों का जोरदार स्वागत किया। दोनों शीर्ष अधिकारियों ने खुद हाथों में थाली थामकर कतार में लगे श्रद्धालुओं को गरमा-गरम भोजन व प्रसाद परोसा। इस दौरान अधिकारियों ने कांवड़ियों का हाल-चाल जाना और उनके अदम्य संकल्प व ऊर्जा की सराहना करते हुए मनोबल बढ़ाया। इस दौरान पूरा माहौल हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गुंजायमान रहा। शिवभक्तों का हाल-चाल पूछ बढ़ाया मनोबल

भक्तों के प्रति प्रशासनिक पहल ​...