रामपुर, अगस्त 10 -- Rampur News: टांडा। थाना टांडा क्षेत्र के मरघटी गांव में रविवार को कांवड़ लेने हरिद्वार जाने की तैयारी कर रहे कांवड़िए की हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब कांवड़ियों का जत्था ट्रॉली में डीजे बांध रहा था। युवक द्वारा फेंकी गई रस्सी हाईटेंशन लाइन में उलझ गई और तारों के संपर्क में आते ही वह करंट की चपेट में आ गया। साथियों ने किसी तरह उसे तारों से अलग किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। देर शाम युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव निवासी रघुवीर का 22 वर्षीय बेटा अजय कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जाने वाले जत्थे में शामिल था। गांव से 32 कांवड़ियों को जल लेने के ...