रामपुर, नवम्बर 6 -- Rampur News: रामपुर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं उत्तर प्रदेश प्रवक्ता फैसल खान लाला ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आम आदमी पार्टी को भाजपा की बी-पार्टी बताए जाने वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपने राजनीतिक इतिहास और अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। फैसल लाला ने कहा कि वर्ष 2016 में उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश, 2017 में गोवा, 2019 में कर्नाटक तथा 2020 में मध्य प्रदेश में कांग्रेस के विधायकों के भाजपा में शामिल होने से भाजपा को राजनीतिक लाभ मिला। वर्ष 2022 में भी गोवा में कांग्रेस के आठ विधायक भाजपा में शामिल हुए। यह भी पढ़ें- चार बड़े नेता बता दीजिए जिन्होंने..; खरगे के AAP को भाजपा की B टीम बताने पर भड़के संजय सिंह, मांगा जवाब उन्होंने कहा...