रामपुर, अगस्त 15 -- Rampur News: स्वार। हर घर तिरंगा यात्रा के दौरान दो पक्षों में हुई कहासुनी के बाद मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने युवक पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। नगर के मोहल्ला खास निवासी यासीन उर्फ भूरा पुत्र सलीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार को वह विधायक के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ था। इसी दौरान मोहल्ला काशीपुर और मोहल्ला चक निवासी कुछ युवकों से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। रैली में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया।यासीन के अनुसार, रैली समाप्त होने के बाद रात करीब 10 बजे वह मुंशीगंज मार्ग स्थित एक चाय के होटल पर बैठा था। आरोप है कि इसी दौरान वही युवक तीन अज्ञात लोगों के साथ वहां पहुंचा और ला...