Rampur News: करवा चौथ पर डीएम रामपुर ने घोषित किया अवकाश
रामपुर, अक्टूबर 22 -- Rampur News: इस करवा चौथ पर पहली बार रामपुर में स्थानीय अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने 29 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश का आदेश जारी कर दिया है। मालूम हो कि प्रदेश सरकार द्वारा 16 अक्टूबर को महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। इसके कारण जनपद रामपुर में 19 अक्टूबर को दशहरा महाष्टमी के अवसर पर पूर्व घोषित स्थानीय अवकाश को निरस्त कर दिया गया था। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने स्थानीय अवकाश की सूची में संशोधन करते हुए इसके स्थान पर अब 29 अक्टूबर (गुरुवार) को करवाचौथ के अवसर पर जनपद में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी के इस आदेश को कामकाजी महिलाओं के लिए तोहफा के तौर पर देखा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.