रामपुर, नवम्बर 1 -- Rampur News: नगर के मोहल्ला टंडोला के शिव मंदिर में आयोजित छह दिवसीय श्रीराम कथा में कथावाचक पंडित अमित दत्तात्रेय महाराज ने माता सती के प्रसंग का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति, प्रेम और सम्मान का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि माता सती की अटूट भक्ति और प्रेम से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें अपनी अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया। कथावाचक अमित दत्तात्रेय महाराज ने कहा कि जहां सम्मान न हो, वहां कभी नहीं जाना चाहिए। कथा के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। यह भी पढ़ें- Barabanki News: शिव विवाह प्रसंग सुनकर भावविभोर हुए श्रद्धालु

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...