रामपुर, सितम्बर 23 -- Rampur News: रामपुर। रामपुर कचहरी परिसर में मंगलवार को एक पारिवारिक मुकदमे की तारीख पर खासा हंगामा खड़ा हो गया। दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित पत्नी चप्पल लेकर पति पर टूट पड़ी। चीख-पुकार सुनकर दो महिला सिपाहियों ने बीच-बचाव कर पति को बचाने की कोशिश की, लेकिन गुस्से से तमतमाई पत्नी काफी देर तक चप्पलों से उसकी पिटाई करती रही। सरेआम हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। यह भी पढ़ें- पत्नी ने चप्पल निकाला और करने लगी पति की पिटाई, बचाती रह गईं महिला सिपाही; कचहरी में बवालघटना का विवरण गाजियाबाद निवासी महिला मंगलवार को अपनी मां के साथ रामपुर कचहरी पहुंची थी। रामपुर निवासी पति के साथ उसका पारिवारिक विवाद चल रहा है। इसी मामले में द...