Rampur News: कंपोजिट स्कूल घाटमपुर में वृहद पौधरोपण अभियान
रामपुर, जुलाई 11 -- Rampur News: रामपुर। प्रदेश स्तर पर 12 जुलाई को आयोजित होने वाले वृहद पौधारोपण अभियान की पूर्व संध्या पर शनिवार को कंपोजिट स्कूल घाटमपुर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण के इस पावन संकल्प के तहत विद्यालय परिसर में आंवले के 50 पौधे रोपे गए। शिक्षकों ने नानकार स्थित सरकारी नर्सरी से इन पौधों को प्राप्त किया और सामूहिक रूप से इनका रोपण कर समाज को प्रकृति बचाने का संदेश दिया। सहायक अध्यापक चिरंजीव कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का मूल आधार हैं। इस अवसर पर नाजमि अली, मुजाहिद खान, चिरंजीव गुड्डू, नसरीन बी, सीमा गौहर, रजनी गुप्ता, संगीता यादव, रजिया बेगम, अमरपाल, मलखान सिंह, शबिस्ता नैयर, शहनाज फातिमा एवं शाजयिा बी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: पौधारोपण कर बच्च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.