Rampur News: ऑटो चालकों ने सीओ से लगाई गुहार, बोले-रास्ते में रोका जा रहा
रामपुर, अगस्त 19 -- Rampur News: शाहबाद-बिलारी मार्ग पर ऑटो संचालन में कथित बाधा से परेशान चालकों ने क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। किसान नेता प्रमोद यादव के नेतृत्व में पहुंचे सभी चालकों ने कुछ लोगों पर निजी बस संचालकों के साथ मिलकर उन्हें मार्ग पर ऑटो चलाने से रोकने का आरोप लगाया। ऑटो चालकों के मुताबिक, ऑटो लेकर मार्ग पर निकलने पर कई बार उनके वाहनों को पुलिस के जरिए बंद कराया जाता है। विरोध करने पर विवाद और मारपीट कराने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है। चालकों का कहना है कि ऑटो चलाकर ही उनके परिवारों का खर्च चलता है। संचालन प्रभावित होने से उनके सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है। उन्होंने सीओ देवकी नंदन से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और शाहबाद-बिलारी मार्ग पर बिना अनावश्यक रोक-टोक ऑटो चलाने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.