Rampur News: एससी एसटी और मारपीट में सात पर रिपोर्ट
रामपुर, अक्टूबर 3 -- Rampur News: रास्ते में रोक कर मारपीट और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम किरा निवासी पीड़ित पूरनलाल ने कोतवाली में तहरीर देते हुए लिखा कि बीती 28 अगस्त की रात उनका पुत्र धर्मेन्द्र गांव स्थित चौराहे पर दुकान से सामान लेने गया था। आरोप लगाया कि गांव के ही अन्नू, बल्लू, तन्नू, पप्पू, मंगली, कुसुम व प्रभा देवी ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे घेर लिया और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए मारपीट की।मारपीट होता देख मोहल्ले के लोग एकत्र हुए तो सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।उन्होंने पुलिस से कार्यवाही की मांग की।पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.