रामपुर, सितम्बर 27 -- Rampur News: जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सदर रत्निका श्रीवास्तव शनिवार की शाम नायब तहसीलदार सदर द्वारा तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अतिवृष्टि एवं उससे हुई फसल क्षति का विस्तृत निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने पसियापुर जनूबी, शादी की मड़ैया, अटरिया रवन्ना स्थित बाढ़ चौकी, हजरतपुर घाटमपुर तथा मोरी गेट ठोठर का दौरा कर स्थिति का अवलोकन किया। जिलाधिकारी के निर्देशों का हवाला देते हुए अधिकारियों ने समस्त राजस्व कर्मियों को फसल क्षति का सटीक आकलन समय से पूरा करने और प्रभावितों को त्वरित राहत सहायता पहुंचाने के कड़े निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, अधिकारियों ने ब्लॉक चमरौवा स्थित अस्थायी गो-आश्रय स्थल का भी निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- रावली बांध और गलखा देवी मंदिर का निरीक्षण किया वहां मौजूद कर्मचारियों को अतिवृष्टि के द...