रामपुर, सितम्बर 27 -- Rampur News: रामपुर। राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के नगर अध्यक्ष निहाल नासिर के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं को पद वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान तौकीर खां और सय्यद फैज मियां को नगर उपाध्यक्ष तथा उमर खां को नगर सचिव मनोनीत कर हार-फूल पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस महासचिव अज़ान अली खां ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस के मिशन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...