Rampur News: एक दिन के अवकाश के बाद खुला जिला अस्पताल, ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़
रामपुर, अगस्त 31 -- Rampur News: रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार सुबह जैसे ही जिला अस्पताल खुला, मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह आठ बजे से ही पर्चा काउंटर, ओपीडी और दवा वितरण केंद्र के बाहर मरीजों और उनके तीमारदारों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। अस्पताल खुलते ही पंजीकरण काउंटर पर पर्चा बनवाने के लिए आपाधापी का माहौल देखने को मिला। इसके बाद विभिन्न विभागों की ओपीडी के बाहर मरीज अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। सबसे ज्यादा भीड़ फिजीशियन, बाल रोग, त्वचा रोग और हड्डी रोग विशेषज्ञ के कमरों के बाहर दर्ज की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.