रामपुर, जुलाई 10 -- Rampur News: रामपुर। रिमझिम फुहारों के बीच सजे पंडाल में एक ओर मंत्रोच्चारण तो दूसरी ओर कबूल...कबूल...कबूल की गूंज रही। गुरुवार को फिजिकल कालेज मैदान में यही नजारा था। मौका था मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का जिसमें 1000 जोड़ों का विवाह एवं निकाह उनकी धार्मिक परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद सभी अतिथियों ने विवाह मंडपों का भ्रमण कर नवदंपतियों से भेंट की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। विवाह स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पारंपरिक मंडप, पुष्प सज्जा, मंगलगीत, शहनाई की मधुर धुन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे आयोजन को उत्सव का स्वरूप प्रदान किया। हिंदू एवं मुस्लिम समुदाय के जोड़ों के विवाह एवं निकाह एक ही परिसर में सौहार्दपूर्ण वाताव...