रामपुर, जुलाई 5 -- Rampur News: बिलासपुर। गांव खौंदलपुर खेड़ा स्थित हजरत गुलाम जीलानी मियां रहमतुल्ला अलैह की दरगाह पर चल रहे सालाना उर्स के दौरान लंगर वितरण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जोकि देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना में एक दंपति घायल हो गया, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। मोहल्ला विशारदनगर निवासी जाहिद खां ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ खौंदलपुर गांव स्थित अपने दामाद समद के घर आए थे। उर्स के अवसर पर परिवार के साथ लंगर के पतीले लेकर दरगाह पर वितरण करने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के एक युवक ने लंगर बांटने को लेकर उनसे विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसने अपने साथियों को बुला लिया और सभी ने मिलकर जाहिद खां पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी के साथ भी मारपीट और अभद्रता की गई। घायल दंपति ...