रामपुर, अगस्त 12 -- Rampur News: रामपुर कई दिनों के सुहावने मौसम के बाद बुधवार की सुबह खिली तीखी धूप ने अपना रोद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह से ही सूरज के तेवरों और हवा में नमी के उच्च स्तर के कारण तापमान में उछाल दर्ज किया गया, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। दोपहर होते-होते गर्मी इस कदर बढ़ गई कि सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसर गया। एक तरफ जहां तीखी धूप और चिपचिपी उमस से लोग पसीने-पसीने हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बार-बार हो रही बिजली कटौती ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। शहर और ग्रामीण इलाकों में घंटों लग रहे पावर कट के कारण लोगों का घरों के भीतर ठहरना भी मुश्किल हो गया है। कूलर और पंखे बंद होने से बच्चे, बुजुर्ग और मरीज सबसे ज्यादा परेशान नजर आ रहे हैं。 यह भी पढ़ें- Rampur News: बुधवार की सुबह खिली धूप से बढ़ी उमस...