रामपुर, अगस्त 2 -- Rampur News: ​​रामपुर। मौसम के मिजाज में शनिवार को आए बदलाव ने शहरवासियों को दोहरा अनुभव कराया। एक तरफ जहां सुबह से ही आसमान में धूप और छांव की आवाजाही लगी रही, वहीं बीच-बीच में चली ठंडी हवाओं ने लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी हद तक राहत दिलाई। हालांकि, मौसम के इस सुहावने रुख पर बिजली विभाग की मनमानी ने पानी फेर दिया। शहर के विभिन्न इलाकों में हुई अघोषित बिजली कटौती ने लोगों को दिनभर बेहाल किए रखा। पिछले कुछ दिनों से जारी तीखी धूप और भारी उमस के बाद शनिवार की सुबह राहत भरी रही। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही और सूरज की तपिश कम महसूस हुई। दोपहर के समय चली मंद-मंद हवाओं ने लोगों को राहत दी, जिससे पार्कों और खुली जगहों पर लोगों की चहल-पहल देखने को मिली。 यह भी पढ़ें- Rampur News: जिला अस्पताल में ओपीडी खुलते ही उमड़ रही...