रामपुर, जुलाई 15 -- Rampur News: रामपुर। पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी और उमस ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। तापमान में आंशिक गिरावट के बावजूद हवा में नमी का स्तर बढ़ने से चिपचिपी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दोपहर के समय सूरज की तपिश और भारी उमस के कारण लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। बुधवार को रामपुर का अधिकतम पारा 35 डिग्री और न्यूनतम पारा 28 डिग्री दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- Rampur News: बढ़ते पारे ने बढ़ाई मुश्किलें, बिजली कटौती ने किया हाल बेहाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...