Rampur News: उमस ने लोगों का हाल किया बेहाल
रामपुर, जुलाई 14 -- Rampur News: रामपुर। जुलाई के महीने में सूर्य देव के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं। मंगलवार की सुबह से ही आसमान से बरसती आग ने शहर की रफ्तार पर पूरी तरह से ब्रेक लगा दिया है। सुबह 8 बजे से ही चिलचिलाती धूप और झुलसाने वाली ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया। शहर की मुख्य सड़कों और चौराहों पर, जहां आम दिनों में भारी ट्रैफिक रहता है, मंगलवार की दोपहर होने से पहले ही सन्नाटा पसर गया। इक्का-दुक्का लोग ही पूरी तरह से मुंह और सिर को कपड़े से ढककर बेहद जरूरी काम से बाहर निकलते दिखाई दिए। बाजारों में दुकानें तो खुलीं, लेकिन ग्राहक न होने से दुकानदार भी बेहाल नजर आए। पार्क, मॉल के बाहरी हिस्से और बस स्टैंड्स पर भी सन्नाटा देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.