Rampur News: उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए हेड कांस्टेबल सुरेश चंद
रामपुर, अगस्त 14 -- Rampur News: थाना भोट में तैनात हेड कांस्टेबल सुरेश चंद को उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने पर थाने में पाइपिंग सेरेमनी आयोजित की गई। इस अवसर पर थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने सुरेश चंद के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें पदोन्नति की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।पदोन्नति समारोह के दौरान थाना पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सुरेश चंद को शुभकामनाएं दीं। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं। यह बेहतर कार्य करने और पुलिस सेवा में नई भूमिका निभाने का अवसर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सुरेश चंद अपनी नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ निर्वहन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.