रामपुर, अक्टूबर 28 -- Rampur News: शहजादनगर थाना क्षेत्र के ग्राम रूपपुर का मझरा में उधार के पांच हजार रुपये मांगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि रुपये देने से इनकार करने के बाद तीन भाइयों ने तलवार और अन्य हथियारों से हमला कर दिया। इसमें महावीर और उसका फुफेरा भाई सुशील गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव रूपपुर का मझरा निवासी देवेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा महावीर 25 अक्टूबर 2026 की शाम करीब छह बजे निपनिया बाजार से घर लौट रहा था। गांव के चौराहे पर उसे अतर सिंह के बेटे मुलायम सिंह, वीरपाल और लाखन मिले। महावीर ने मुलायम सिंह से उधार दिए पांच हजार रुपये मांगे। आरोप है कि इस पर मुलायम सिंह ने रुपये देने से इनकार करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। आवाज सु...