रामपुर, सितम्बर 29 -- Rampur News: सेवा संकल्प अभियान के तहत 29 सितंबर को महात्मा गांधी स्टेडियम में आयोजित होने वाली भव्य ह्यूमन रंगोली का कार्यक्रम अब अत्यधिक वर्षा के कारण उत्सव पैलेस (निकट रामलीला पब्लिक स्कूल ) में आयोजित किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार रंगोली राष्ट्र एवं घर-घर से राष्ट्र तक थीम पर आधारित यह कार्यक्रम प्रातः 08:00 बजे से शुरू होगा। इस बदलाव के संबंध में जिले के 16 प्रमुख विद्यालयों राजकीय खुर्शीद कन्या, राजकीय जुल्फिकार बालिका, सेंट मैरी, दयावती मोदी, आदि के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे रंगोली बनाने वाले छात्र-छात्राओं को दो प्रभारी अध्यापकों के साथ निर्धारित समय पर उत्सव पैलेस में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...