रामपुर, अगस्त 23 -- Rampur News: शाहबाद। शाहबाद में शनिवार सुबह निर्माणाधीन इमारत की ऊपरी मंजिल से गिरकर मजदूर गंभीर घायल हो गया। रविवाक को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शाहबाद क्षेत्र के गांव ववनपुरी निवासी मंगली (45) शनिवार सुबह मजदूरी करने रामपुर के सुभाषनगर गए थे। निर्माण कार्य के दौरान वह ऊपरी मंजिल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक मंगली गरीब परिवार से थे और मजदूरी कर पत्नी व बच्चों का पालन-पोषण करते थे। परिवार में चार बेटियां और दो बेटे हैं, जिनमें सभी बच्चे छोटे हैं।पत्नी चंद्रावती ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद ठेकेदार मौके से भाग गया और घायल मंगली को सही उपचार नहीं मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर प...