रामपुर, सितम्बर 30 -- Rampur News: रामपुर। शहर के पहाड़ी गेट स्थित आसरा कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। गंदे पानी के भराव से महामारी फैलने के खतरे को देखते हुए रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अठावले के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। आरपीआई ने नगर पालिका कर्मचारियों पर अभद्रता और ईओ पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए तत्काल सफाई करवाने की मांग की है। ईओ का आश्वासन निकला हवा-हवाई

समस्या की गंभीरता आरपीआई (अठावले) के जिला उपाध्यक्ष ज़ुबैर अहमद सैफी ने बताया कि 17 सितंबर को भी इस संबंध में एक ज्ञापन दिया गया था। उस समय नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ने स्टेनो के जरिए दो दिन के भीतर मशीन भेजकर सफाई कराने का भरोसा दिया था। हालांकि, कई दिन बीत जाने ...