रामपुर, जुलाई 8 -- Rampur News: नगर में आवारा सांड से टकराने पर भाजपा युवा नेता एवं अधिवक्ता आर्यन श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए। वह बुधवार को बिलारी चौराहे से रामपुर चौराहे की ओर बाइक से जा रहे थे, तभी अचानक सड़क पर आए सांड से उनकी बाइक टकरा गई। स्थानीय लोगों और उनके मित्र आजम ने उन्हें निजी वाहन से सीएचसी शाहबाद पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...