रामपुर, अगस्त 26 -- Rampur News: रामपुर। मुरादाबाद में स्वाइन फ्लू का एक केस सामने आने के बाद जिले के स्वास्थ्य महकमे की चिंता बढ़ गई है। विभाग का दावा है कि इस बीमारी की जांच व रोकथाम के प्रयास किए जाएंगे मगर जिले में इसकी जांच की फिलहाल कोई सुविधा नहीं है। आरटीपीसीआर लैब भी बंद पड़ी है। कोरोना के केस खत्म होने के बाद लैब का सारा स्टाफ हटाया जा चुका है। विभाग का दावा है कि दोबारा से लैब चालू कराई जाएगी। स्वाइन फ्लू के संक्रमण का पता लगाने को आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिया जाता है। मरीज के नाक या गले से स्वाब का सैंपल लेकर इस मशीन के जरिये स्वाइन फ्लू के वायरस के जेनेटिक मटीरियल (आरएनए) की पहचान होती है। ठीक इसी प्रकार कोरोना काल के दौरान भी लोगों की आरटीपीसीआर जांच की गई थी। कोरोना के मामले सामने आने के बाद आरटीपीसीआर लैब सक्रिय थी और...