रामपुर, सितम्बर 30 -- Rampur News: शाहबाद। बुधवार को क्षेत्रीय विधायक राजबाला ने तहसील सभागार में राहत राशि के चेक वितरण के दौरान कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों तक सरकारी सहायता पहुंचाना शासन की प्राथमिकता है। किसानों को राहत राशि उपलब्ध कराने में किसी तरह की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। विधायक ने बारिश और बाढ़ से प्रभावित किसानों को राहत राशि के चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि और बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान को देखते हुए प्रभावित किसानों को शासन की ओर से हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है। इससे पहले ब्लॉक परिसर में आंगनबाड़ी एवं स्वयं सहायता समूह से जुड़े कार्यक्रम में विधायक ने प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- आपदा के समय जनता की सेवा सर्वोपरि: विधायक यहां गोदभराई, चित्रकला समेत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। विधायक ने प्र...