रामपुर, अगस्त 3 -- Rampur News: श्री शिवमहापुराण कथा के दूसरे दिन कथा व्यास देवव्रत शुक्ल ने भगवान शिव, माता सती और शक्ति उपासना से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि शिवपुराण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देने वाला दिव्य ज्ञान है। कृष्णा विहार कालोनी में चल रही शिवमहापुराण में कथा व्यास देवव्रत शुक्ल ने सती मोह प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान श्रीराम के वनवास के समय माता सती के मन में यह जिज्ञासा उत्पन्न हुई कि जिन्हें भगवान शिव स्वयं परब्रह्म और विष्णु का अवतार बताते हैं, वे साधारण मनुष्य की भांति अपनी पत्नी सीता की खोज क्यों कर रहे हैं। इस संशय को दूर करने के लिए माता सती ने सीता का रूप धारण कर भगवान श्रीराम की परीक्षा लेने का प्रयास किया। भगवान श्रीराम ने उन्हें तुरंत पहचान लिया और माता सत...