रामपुर, सितम्बर 25 -- Rampur News: रामपुर। श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल की ओर से आदर्श कालोनी में श्री राधा जी का छठी उत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर भव्य संकीर्तन का आयोजन हुआ, जिसकी शुरुआत श्री गणेश वंदना, श्री कृष्ण स्तुति, महामंत्र एवं गुरु वंदना के साथ हुई। इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से श्री राधा कृपा कटाक्ष का पाठ किया। कार्यक्रम के दौरान दिनेश अग्रवाल, आदित्य वर्मा, पिया वर्मा, राधा गुप्ता, अमिता अग्रवाल, प्रभा अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, नीलम सिंघल और नीतू अग्रवाल सहित अन्य श्रद्धालुओं ने राधा नाम की महिमा का गुणगान किया। भजनों पर श्रद्धालु भक्ति भाव में झूम उठे। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: जाले:छठिहार महोत्सव में बधाई गीतों पर झूमे साधु-संत व वैष्णव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...