रामपुर, सितम्बर 21 -- Rampur News: अजीतपुर 2 उपकेंद्र के 11 केवी रायपुर दो फीडर के पास पेड़ों की टहनियों की कटाई का कार्य कराया जाएगा। इस कारण आज सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक (कुल 4 घंटे) विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत बाधित रहने से टिकटगंज, पसियापुरा, शादी की मंडिया, एक्जीक्यूटिव एनक्लेव, रमेशपुरम/गणेशपुरम तथा दीक्षित कॉलेज एवं आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ता प्रभावित होंगे। विभाग ने उपभोक्ताओं से पूर्व में ही आवश्यक कार्य निपटाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...