रामपुर, सितम्बर 6 -- Rampur News: भगवान श्री कृष्ण के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आज शाम 6:00 बजे से 19वें श्री कृष्ण छठी महोत्सव का शुभारंभ बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ होने जाएगा। इस उपलक्ष्य में एक भव्य शोभायात्रा और भगवान श्री कृष्ण की आकर्षक पालकी यात्रा निकाली जाएगी। आयोजकों ने बताया कि आज शाम 6:00 बजे मुख्य स्थल से पूजा-अर्चना और आरती के साथ शोभायात्रा की शुरुआत होगी। इसमें भगवान का विशेष रूप से सजा हुआ रथ, पालकी और विभिन्न धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन और बैंड-बाजा के साथ श्रद्धालु श्री कृष्ण भक्ति के रंगों में सराबोर नजर आएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...