रामपुर, सितम्बर 30 -- Rampur News: 33/11 केवी किला उपकेंद्र से जुड़ी 33 केवी लाइन के आसपास पेड़ों की टहनियों की कटाई-छंटाई के कार्य के चलते बुधवार को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 02:30 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार, इस चार घंटे के शटडाउन के दौरान मछली बाजार, कटकुईया, लाल कबर, घेर बेचा खा, इमली इस्मत खा, मोहल्ला कटरा, गुय्या तालाब, अंगूर वाली मस्जिद, एफसी रोड, कुंआ लाल मियां, दरोगा महबूब जान, चरक वाली मस्जिद, शादाब मार्केट, बर्तन बाजार, बाजार सर्राफा, कुंआ परमेश्वरी दास, गली बैजनाथ, काजी की गली और टीपू सुल्तान मार्केट समेत आसपास के इलाकों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...