रामपुर, सितम्बर 23 -- Rampur News: रामपुर। शहर के चर्चित क्वालिटी बार प्रकरण में मंगलवार को सुनवाई फिर टल गई। हालांकि, सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए लेकिन, अभियोजन पक्ष के स्थगन के चलते सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में आगामी पांच अक्तूबर को सुनवाई होगी। मालूम हो कि सपा सरकार में सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हाइवे पर डीसीडीएफ की दुकान से क्वालिटी बार को जबरन खाली कराया गया था। इस मामले में क्वालिटी बार के स्वामी गगन लाल अरोड़ा ने सपा नेता आजम खां, तजीन फात्मा, अब्दुल्ला आजम, तत्कालीन सीओ सिटी आले हसन समेत कई के खिलाफ लूटपाट और जबरन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था, जिसका ट्रायल एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहा है। वादी मुकदमा गगन लाल अरोड़ा को इस बार-बार ग...