Rampur News: आजम पर दर्ज मुकदमे में रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने दी गवाही
रामपुर, अक्टूबर 16 -- Rampur News: रामपुर। धोखाधड़ी में जिला जेल में बंद सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां के खिलाफ एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में चल रहे गवाह को धमकाने के केस में गुरुवार को विवेचक गजेंद्र त्यागी कोर्ट में पेश हुए और गवाही दी। तत्कालीन शहर कोतवाल की गवाही पूरी हो गई है। अब इस मामले में 27 अक्तूबर को सुनवाई होगी। मालूम हो कि शहर कोतवाली में सपा नेता आजम खां के खिलाफ गवाह को धमकाने का मुकदमा पूर्व में दर्ज किया गया था। वर्तमान में निरीक्षक पद से सेवा निवृत्त हो चुके गजेंद्र त्यागी उस वक्त शहर कोतवाल हुआ करते थे। उन्होंने ही केस की विवेचना कर कोर्ट में आजम के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। जिसका ट्रायल एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में चल रहा है।
गवाह को धमकाने के मामले में सुनवाई इस मामले में गुरुवार को सुनवाई हुई। जिसमें आजम खां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.