रामपुर, अगस्त 19 -- Rampur News: सपा नेता आजम खां से जुड़े चर्चित डूंगरपुर प्रकरण में आजम पक्ष की ओर से कोर्ट में गवाह पेश किया गया। जिससे अभियोजन पक्ष ने जिरह की। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 27 अगस्त को होगी। मालूम हो कि सपा सरकार में गंज कोतवाली क्षेत्र में डूंगरपुर बस्ती को खाली कराया गया था। आरोप है कि तत्कालीन कैबिनेट मंत्री आजम खां के इशारे पर तत्कालीन सीओ सिटी आले हसन, आजम खां के करीबी ठेकेदार, समर्थकों पूर्व पालिकाध्यक्ष आदि ने मिलकर जबरन बस्ती को खाली कराया। लोगों को डराया-धमकाया और उनके साथ मारपीट, छेड़खानी, लूटपाट की। आरोप है कि अभद्रता के साथ छेड़खानी भी की। बाद विवेचना पुलिस ने आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया। इन मुकदमों का ट्रायल एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में चल रहा है। बुधवार को आजम पक्ष की ओर से गवाह मोहम्मद इस्लाम को कोर्ट में पे...