रामपुर, अक्टूबर 23 -- Rampur News: रामपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को रामपुर जिला कारागार पहुंचकर सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां से मुलाकात की। करीब एक घंटे तक चली इस मुलाकात के बाद मीडिया से मुखातिब हुए अखिलेश यादव ने दोनों परिवारों के बीच के गहरे भावनात्मक रिश्तों को उजागर किया। सपा प्रमुख ने दो टूक शब्दों में कहा कि आजम खां का परिवार हमारा अपना परिवार है। वे हमारे दिल से जुड़े हैं और यह मुलाकात किसी सियासी नफा-नुकसान के लिए नहीं, बल्कि पूरी तरह से इमोशनल थी। इसके साथ ही उन्होंने साफ किया कि आगामी चुनावों के मद्देनजर गठबंधन से प्राप्त प्रत्याशियों की सूची पर भी आजम खां से विस्तार से रायशुमारी हुई है और उन्होंने उम्मीदवारों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि आजम...