रामपुर, नवम्बर 1 -- Rampur News: सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां से जुड़े दो मामलों में रामपुर कोर्ट में आज सुनवाई होगी। इसमें सबसे महत्वपूर्ण भ्रष्टाचार का मामला है, इसमें कस्टडी रिमांड पर आज सुनवाई होगी। मालूम हो कि 13 अक्तूबर को ईडी ने अजीमनगर थाने में आजम खां और उनके जौहर ट्रस्ट समेत पांच लोगों के खिलाफ विश्वविद्यालय निर्माण में सरकारी धन के गबन आदि व धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसकी विवेचना सीओ टांडा पंकज पंत कर रहे हैं। उन्होंने 29 अक्तूबर को न्यायालय में इस प्रकरण का हवाला देते हुए आजम खां के खिलाफ रिमांड वारंट जारी करने का अनुरोध किया था। न्यायालय ने 02 नवंबर सोमवार को आजम खां को तलब किया है। सोमवार को अगर न्यायालय रिमांड मंजूर कर लेगा तो आजम खां की मुश्किलें बढ़ना तय है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: ईडी आजम ख...